चंदौली, सितम्बर 10 -- चकिया, हिन्दुस्तान संवाद। चकिया नगर के गांधी पार्क में मंगलवार को सीपीएम के कार्यकर्ताओं ने संविधान बचाओ सम्मेलन का आयोजन किया। मुख्य अतिथि अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और मार्क्सवादी कम्युनस्टि पार्टी की पोलिट ब्यूरो सदस्य सुभाषिनी अली ने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा संवैधानिक मामलों पर सरकार का दखल बढ़ा है। वहीं सरकार की उदासनी नीतियों के चलते देश में महंगाई और बेरोजगारी में इजाफा हुआ है। सम्मेलन को संबोधित करते हुए सुभाषिनी अली ने कहा कि वर्तमान समय में युवाओं के सामने रोजी रोजगार का संकट उत्पन्न हो गया है। आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में सांप्रदायिकता और जातिवाद को बढ़ावा दिया जा रहा है। जिससे देश का लोकतंत्र ध्वस्त होने के साथ ही खतरे में आ गया है। सीपी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.