चंदौली, मार्च 10 -- चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद। वर्तमान भाजपा की सरकार शिक्षा के साथ खिलवाड कर रही है। शिक्षा का भी निजीकरण हो रहा है । शिक्षा पुरी तरह से पूंजीपतियों के हाथ में जाने वाली है। अब शिक्षा को ठेकेदार संचालित कर रहे है। इसके खिलाफ कई बार आवाज उठाने पर भी सरकार जबाब नहीं दे रही है। उक्त बातें पहाडपुर स्थित एक इण्टर कालेज में वार्षिकोत्सव में मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य एवं नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी ने कहीं। विशिष्ठ अतिथि स्नातक एमएलसी वाराणसी आशुतोष सिन्हा ने कहा पिछड़ों की मजबूत शिक्षा के लिए हम लोग लगातार सदन में आवाज उठा रहे। सिर्फ आवाज ही नहीं उठा रहे है। हम पिछड़ों, अति पिछड़ों, दलितों सहित सभी लोगों का अधिकार दिलाकर रहेंगे। शिक्षा वह शेरनी का दुध है जो समाज में हक दिलाता है। सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद बिरहा का मुकाबला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.