आदित्यपुर, नवम्बर 14 -- आदित्यपुर, संवाददाता। इंडस्ट्रियल स्टेबिलिटी एंड रिफॉर्म्स ऑर्गेनाइजेशन (इसरो) की बैठक में लघु उद्यमियों ने सरकार की नीतियों और औद्योगिक क्षेत्र की उपेक्षा पर नाराजगी जताई। अध्यक्ष रुपेश कतरियार ने कहा कि लघु उद्यमी समस्याओं से कराह रहा है, सड़कें जर्जर हैं और नई उद्योग नीति में लघु उद्योगों के हितों को लेकर अब तक स्पष्टता नहीं है। सड़क की बदहाल स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो नवंबर माह में संगठन सांकेतिक धरना देगा। गुरुवार को आदित्यपुर में हुई कार्यकारिणी समिति की बैठक में फोरम प्रोजेक्ट की जमीन आवंटन में देरी पर भी गंभीर सवाल उठाए गए। सदस्यों ने कहा कि उद्यमियों से जमीन के लिए पैसे जमा लिये गये, लेकिन अब तक आवंटन नहीं हुआ। अगर जमीन नहीं दी जा सकती तो राशि वापस होनी चाहिए। संगठन में दस प्रतिशत ट्रेडर्स को सदस्य के रू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.