रांची, अप्रैल 22 -- रांची, वरीय संवाददाता। गंगा समग्र स्वर्णरेखा जिला रांची पश्चिमी की बैठक मंगलवार को चुटिया के स्वर्णरेखा नदी तट स्थित इक्कीसो महादेव मंदिर परिसर में हुई। इसमें गंगा समग्र तथा स्वर्णरेखा उत्थान समिति के सदस्य के अलावा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए। क्षेत्र संगठन मंत्री अम्बरीष कुमार ने कहा कि रांची समेत पूरे झारखंड में जल का संकट गहराता जा रहा है। सैकड़ों स्थान पर अप्रैल में ही पानी टैंकर से पहुंचाया जा रहा है। रांची शहर में जल-संकट के कारण लोग कई तरह की परेशानी झेल रहे हैं। महिलाएं दूर से पीने का पानी ढोकर ला रही हैं। तालाब सूखते चले जा रहे हैं। हरमू नदी का उद्गम स्थल पूरा अतिक्रमित हो गया है। भू माफिया बिल्डर बहुमंजिला इमारतें खड़ी कर रहे हैं। इसके बावजूद सरकार मौन है। वक्ताओं ने कहा कि हरमू नदी अतिक्रमण के बाद...