सीवान, अप्रैल 30 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड 26 स्थित पंचमंदिरा पोखरा में 62.51 लाख की लागत से निर्मित अत्याधुनिक घाट व पार्क का उद्घाटन मंगलवार को किया गया। स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, सांसद विजयलक्ष्मी देवी, विधायक कर्णजीत सिंह व देवेशकांत सिंह, नप की मुख्य पार्षद सेम्पी देवी ने शिलापट अनावरण व फीता काटकर उद्घाटन किया। मौके पर मंत्री ने कहा कि सरकार आम जनता के हितों के लिए निरंतर प्रयासरत है। जल-जीवन-हरियाली जैसे अभियान के माध्यम से राज्य में पर्यावरण संतुलन व जनसुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। इधर, पंचमंदिरा पोखरा परिसर स्थित पार्क में बच्चों के लिए आधुनिक झूले लगाए गए हैं। लोगों के सुबह-शाम टहलने के लिए सुव्यवस्थित ट्रैक का निर्माण किया गया है। लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए पार्क में ओपन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.