पूर्णिया, जनवरी 9 -- धमदाहा, एक संवाददाता। धमदाहा प्रखंड के बिशनपुर राजस्व ग्राम में आयोजित सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत प्राप्त आवेदनों के निष्पादन को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी धमदाहा अनुपम की अध्यक्षता में बैठक की गयी। इसमें अवर निर्वाचन पदाधिकारी धमदाहा आशुतोष मिश्रा, प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रकाश कुमार, अनुमंडल आपूर्ति पदाधिकारी, सहायक अभियंता विद्युत विभाग नीरज कुमार, जीविका परियोजना के प्रखंड प्रबंधक सहित कई विभाग के अधिकारी मौजूद थे। बैठक के संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी अनुपम ने बताया कि बिशनपुर में आयोजित सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में 24 विभाग से 2747 आवेदन प्राप्त हुआ था जिसमें से 1181 मामले का निष्पादन किया जा चुका है। बचे हुए मामले के निष्पादन के अलग-अलग विभाग द्वारा अब तक की गई कार्रवाई की समीक्षा की गयी। अब तक लंबित मामले क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.