चाईबासा, नवम्बर 25 -- मझगांव। झारखण्ड सरकार की महत्वाकांक्षी पहल "आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार" कार्यक्रम के तहत मंगलवार को प्रखंड़ नयागांव व घोड़ाबंधा पंचायत भवन परिसर में शिविरों का आयोजन किया गया। शिविर में पीएचडी विभाग के कार्यपालक अभियंता, प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय रंजन तिर्की,अंचल अधिकारी विजय हेमराज खलखो, प्रमुख सरस्वती चातार, जिप सदस्य लंकेश्वर तामसोय,पूनम जेराई, मुखिया विवेकान्नद पुरती,लक्ष्मी पिंगुवा,कृषि पदाधिकारी सिरीप बास्के, बीपीओ शाहनवाज इमाम ,जितसिंह जोजो सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।वही प्रमुख ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम राज्य सरकार की एक सार्थक पहल है जिसके माध्यम से प्रशासनिक तंत्र स्वयं पंचायत स्तर पर जनता के द्वार पहुंच रहा है। "सरकार का तंत्र आपके द्वार तक आएगा...