गिरडीह, जनवरी 28 -- गावां, प्रतिनिधि। गावां प्रखंड स्थित मदरसा अनवारुल इस्लाम के नए भवन में रविवार देर रात सरकारें मदीना कॉन्फ्रेंस सह दास्तारबन्दी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से हफीज अरशद अंसारी, हाफिज अब्दुल अजमल हामी, हाफिज अब्दुर रहमान, हाफिज अनामुलहक, हाफिज तौफीक, हाफिज मंजूर हुसैन एवं हाफिज जीशान उपस्थित थे। उपस्थित मौलानाओं के द्वारा नात ए कलाम व तकरीर प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के दौरान मदरसा में तालीम ले रहे सात छात्राओं को आफ़िजे कुरान की उपाधि दी गई व नगद पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम के उपरांत मदरसा के एक नए भवन का उद्घाटन किया गया। बताया गया कि इस मदरसे का नाम लीलबनात मदरसा होगा। जहां लड़कियों को तालीम दी जाएगी। कार्यक्रम को सफल बनाने में सरपरस्त इसरार अहमद, सदर हाजी सरफराज अहमद, सेक्रेटरी इमरान अंसारी, मो मेराज...