गाज़ियाबाद, जून 27 -- गाजियाबाद। सरकारी स्वास्थ्य केन्द्रों में जन्म लेने वाले नवजात शिशुओं के परिजनों को वन विभाग की ओर से सहजन के पौधे दिए जाएंगे। इनका रोपण करके परिजन अपने बच्चों के लिए कैल्शियम और विटामिन का खजाना तैयार करेंगे। यह विशेष पौधरोपण एक जुलाई से सात जुलाई के बीच होगा। वन विभाग की उप प्रभागीय निदेशक डा. सलोनी ने शुक्रवार को इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अखिलेश मोहन और स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सा अधिकारियों के साथ बैठक की। सीएमओ दफ्तर की सभागार में हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि एक जुलाई से सात जुलाई तक सरकारी अस्पताल और स्वास्थ्य केंद्रों में होने वाले नवजात बच्चों के परिजनों को पौधरोपण के प्रति प्रेरित किया जाए। नवजात के माता-पिता को सहजन का पौधा लगाने के लिए दिया जाएगा, जिसे वह अपने बच्चों की तरह ही सींचकर बढ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.