खगडि़या, जुलाई 23 -- महेशखूंट। एक प्रतिनिधि बरौनी-कटिहार रेलखंड स्थित चैधा-बन्नी हॉल्ट का संचालन अब सरकारी स्तर पर करने की मांग की जा रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि 25 दिसंबर 2003 से चैधा-बन्नी हॉल्ट का संचालन के लिए रेल विभाग ने बन्नी के विमल कुमार सिंह को अस्थायी अभिकर्ता नियुक्त किया था। 24 दिसंबर 2018 को इनका करार समाप्त हो गया। इसके बाद विमल सिंह की पत्नी को अभिकर्ता नियुक्त किया गया इसके बाद राजेश कुमार गुप्ता को हॉल्ट संचालन की जिम्मेदारी मिली। चैधा बन्नी हाल्ट के संचालन के लिए बीते 22 वर्षों के बाद भी एक भी रेलवे विभाग का कर्मचारी को नियुक्त नहीं होने के कारण अधिकांश यात्रियों बिना टिकट लिए ही रेल यात्रा कर रहे हैं। इस कारण रेल विभाग को लाखों रूपये के राशि का नुकसान हो रहा है। उल्लेखनीय है की बरौनी कटिहार रेल ख्ंाड के चैधा-बन्न...