किशनगंज, दिसम्बर 7 -- बिशनपुर।निज संवाददाता शिक्षा विभाग के द्वारा सरकारी विद्यालयों के छुट्टी को लेकर जारी कैलेंडर में मुस्लिम समुदाय के महत्वपूर्ण पर्व ईद और बकरीद की छुट्टी एक एक दिन की घोषित की गई है। जिससे शिक्षकों में निराशा है। कोचाधामन के एआईएमआईएम विधायक सरवर आलम ने शुक्रवार को शिक्षा के अपर मुख्य सचिव डॉ बी राजेंद्र से मिल कर एक ज्ञापन सौंपते हुए ईद और बकरीद की छुट्टी में संशोधन कर इसे बढ़ाने की मांग की। विधायक ने अपने ज्ञापन के माध्यम से कहा कि ईद और बकरीद जैसे बड़े त्यौहार में एक एक दिन की छुट्टी होने से दूर दराज में पदस्थापित मुस्लिम शिक्षकों को काफी परेशानी झेलनी पड़ेगी,एक दिन की छुट्टी में घर पर जाकर पर्व मनाना संभव प्रतीत नहीं हो रहा है। इस परिस्थिति में शिक्षकों को पर्व घर मानने के लिए अपने सीमित सीएल का उपभोग करना होगा। विध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.