गाज़ियाबाद, फरवरी 9 -- ट्रांस हिंडन, संवाददाता। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने सोमवार को भोपुरा के सरकारी स्कूल में छात्राओं के लिए एआई और डिजिटल लैब का शुभारंभ किया। इस लैब के माध्यम से 238 छात्राओं को आधुनिक युग की तकनीकी शिक्षा से जोड़ा जाएगा। लैब में बड़ी एलईडी स्क्रीन, 20 कंप्यूटर, इंटरनेट, कुर्सी और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। भोपुरा के कुटी में स्थित नगर निगम के शहीद विजय सिंह पथिक सरस्वती विद्या मंदिर में सोमवार को नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने एआई और डिजिटल लैब का शुभारंभ किया। इससे छात्राओं को कंप्यूटर और एआई से जुड़ी जानकारी स्कूल में ही मिल सकेगी। इस अवसर पर नगर आयुक्त ने छात्राओं और अध्यापिकाओं को हाईटेक पद्धति अपनाने के लिए प्रेरित किया और कहा कि आधुनिक युग में छात्राओं का तकनीकी रूप से सक्षम होना ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.