नई दिल्ली, दिसम्बर 24 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। राजधानी के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वालीं कक्षा छठवीं से लेकर 12वीं तक की छात्राओं को सैनिटरी नैपकिन दिए जाएंगे। शिक्षा निदेशालय ने इसे लेकर आदेश जारी किए हैं। इसके तहत छात्राओं को अगले आदेश तक सैनिटरी नैपकिन मिलेंगे। निदेशालय ने बताया कि उन्हें कई स्कूलों से शिकायत मिल रही थी कि छात्राओं को सैनिटरी नैपकिन नहीं मिल पा रहे हैं। निदेशालय ने स्कूलों प्रमुखों को स्पष्ट कहा कि वितरण और खरीद तय दिशा-निर्देशों के अनुसार की जाए। साथ ही, जिला उप शिक्षा निदेशकों, योजना शाखा और खातों से जुड़े अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि फंड और सामग्री समय पर स्कूलों तक पहुंचे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...