हल्द्वानी, फरवरी 7 -- हल्द्वानी। अब राज्य के सरकारी स्कूलों में छात्र-छात्राओं को स्वास्थ्य की जानकारी दी जाएगी। इसके लिए माह में दो दिन 'स्वास्थ्य शिक्षा वादन' शुरू किए जाएंगे। अभी माह में शनिवार का दिन इसके लिए चयनित किया गया है। पहले वादन में छात्रों को जानकारी देने के लिए स्कूलों में डॉक्टर, विशेषज्ञों को भी बुलाया जाएगा। नैनीताल जिले में इसके लिए अफसरों ने आदेश भी जारी कर दिया है। इसलिए किया जा रहा आजकल कम उम्र के बच्चे कई बीमारियों से ग्रसित हैं। मोबाइल के बढ़ते प्रयोग के चलते भी बच्चे कई रोगों की चपेट में आ रहे हैं। नियमित व्यायाम, अनिंद्रा और मानसिक तनाव के बढ़ते मामलों को देखते हुए भी सरकार छात्रों को स्वस्थ्य आहार सहित अन्य जानकारी देने के लिए स्कूलों में अब स्वास्थ्य की जानकारी देने जा रही है। ये जानकारी दी जाएगी स्वास्थ्य जागर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.