भदोही, जनवरी 24 -- चौथार, हिन्दुस्तान संवाद।क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय प्रथम करियांव में शनिवार को चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान पंचायत स्तरीय शिक्षा चौपाल में गुरुजन एवं विद्यार्थियों ने भाग लिया। एआरपी मनोज प्रभाकर, नोडल शिक्षक संकुल चन्द्र प्रकाश पाल, शिक्षक संकुल नारायण मिश्र, दिवाकर मिश्र, आनन्द त्रिपाठी, संजय कुमार, ग्राम प्रधान श्रीमती रंजना गुप्ता, एसएमसी अध्यक्ष राजबली गुप्ता एवं बच्चों के माता-पिता मौजूद रहे। बच्चों के नामांकन एवं नियमित उपस्थिति, शिक्षा की गुणवत्ता, निपुण अभियान, विद्यालय की उपलब्धियां, बच्चों की उपलब्धियां, पुस्तकालय, स्मार्ट क्लास, आईसीटी टूल्स आदि के बारे में जानकारी दी। अभिभावकों से आह्वान किया कि बच्चों का नाम सरकारी स्कूल में लिखवाएं। निजी स्कूलों से अच्छी शिक्षा और सुविधाएं मिल रही हैं।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.