संभल, जून 15 -- जिले के परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को खेलों में निपुण बनाने की दिशा में बड़े कदम उठाए जाएंगे। नया शैक्षिक सत्र खेल-कूद गतिविधियों से भरपूर रहेगा। क्रिकेट, शतरंज, एथलेटिक्स जैसे खेलों में बच्चों की भागीदारी कराई जाएगी। खेलो इंडिया और फिट इंडिया अभियान की तर्ज पर परिषदीय स्कूलों के बच्चों की खेल प्रतिभाग को पहचान कर प्रशिक्षित किया जाएगा। बच्चों की खेलों की ओर रूचि बढ़े, इसके लिए समय सारणी में खेल के लिए अलग समय तय किया जाएगा। जुलाई माह में खेलों को बढ़ावा देने के लिए स्कूलों को स्पोर्ट्स ग्रांट जारी होगा। इस धनराशि से विभिन्न स्तरों पर खेल प्रतियोगिताएं आयोजित कराई जाएंगी। परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को भी विकासखंड, जिला, मंडल और राज्य स्तर तक प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। वहीं खेल प्रतियोगिताओं में अच्छा प...