शामली, फरवरी 13 -- विधान परिषद में शिक्षा के गिरते स्तर का मुद्दा उठाते हुए शामली एमएलसी किरण पाल कश्यप ने गलत नीतियों पर सवाल खड़े किए। उन्होंने सदन में चर्चा कराए जाने की मांग करते हुए कहा कि गलत नीतियों के कारण सरकारी विद्यालयों में शिक्षा का स्तर लगातार गिरता जा रहा है। एमएलसी ने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा न मिलने के कारण गरीब अभिभावक भी अपने बच्चों को निजी विद्यालयों में भेजने के लिए मजबूर हो रहे हैं। सरकारी स्कूलों में छात्र-शिक्षक अनुपात पूरा नहीं है और शिक्षकों से गैर-शैक्षणिक कार्य कराए जा रहे हैं, जिससे शिक्षण व्यवस्था प्रभावित हो रही है। उन्होंने यह भी कहा कि बड़ी संख्या में प्राथमिक विद्यालय बंद किए जाने से ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों की शिक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। कई विद्यालयों में शौचालय जैसी मूल...