देहरादून, अप्रैल 6 -- उत्तराखंड के सरकारी स्कूलों में खेल और लोक संगीत को प्रोत्साहित किया जाएगा। जहां राज्य के 12 जिलों में आधुनिक सुविधाओं से लैस स्पोर्ट्स कांप्लेक्स तैयार जाएंगे। वहीं, 380 स्कूलों में लोकधुन कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। इसके तहत स्कूलों में छात्रों को लोक वाद्य मशकबीन, ढोल दमाऊ का प्रशिक्षण मिलेगा। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि समग्र शिक्षा परियोजना के वर्ष 2025-26 के वार्षिक योजना में इस प्रस्ताव को भी मंजूरी मिल गई है। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों में नवाचारी गतिविधियों पर विशेष फोकस किया जा रहा है। इसके तहत समग्र शिक्षा के नए सालाना प्लान में इन प्रस्ताव को शामिल किया गया था। डॉ.रावत ने बताया कि स्थानीय लोक संगीत, कला, वाद्य यंत्र इत्यादि को प्रोत्साहित एवं जीवंत बनाये रखने के लिये प्रथम चरण में प्रदेश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.