बोकारो, जुलाई 20 -- झारखंड शिक्षा परियोजना बोकारो की ओर से जिले के सभी सरकारी व सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों में अध्यनरत छात्र-छात्राओं के लिए प्रखंड व जिला स्तरीय खेलों झारखंड 2025- 26 में विभिन्न खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए जिला शिक्षा अधीक्षक अतुल कुमार चौबे ने बताया खेलो झारखंड में कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल ,हॉकी, रससा कस्सा व एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना है। खेलो झारखंड में विभिन्न खेलों को आयोजन को लेकर प्रखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन 16 जुलाई से लेकर 22 जुलाई तक किया जाएगा। जबकि जिला स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता का आयोजन 29 जुलाई से लेकर 25 अगस्त तक किया जाएगा। उन्होंने बताया प्रखंड स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता का आयोजन प्रखंड मुख्यालय में किया जाएगा। जबकि जिला स्तरीय खेलो झारखंड...