भागलपुर, अगस्त 25 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता / गौतम वेदपाणि कंप्यूटर व इसपर आधारित आईटी व इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी सेक्टर की बदौलत जहां देश के दक्षिण भारतीय राज्य राजस्व की कमाई व जॉब क्रिएट करने में निरंतर नये आयाम गढ़ रहे हैं। वहीं बिहार के सरकारी स्कूलों में कक्षा एक से 10 तक कंप्यूटर शिक्षा पर आधारित सिलेबस भी तैयार नहीं किया गया। वहीं वार्षिक व अर्द्धवार्षिक परीक्षा में कंप्यूटर विषय के पेपर भी शिक्षा विभाग की ओर से जारी नहीं किया जा रहा है। हालात यह है कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की मैट्रिक परीक्षा में अतिरिक्त विषय के रूप में कंप्यूटर विषय का विकल्प ही नहीं दिया गया है। जबकि सीबीएसई व आईसीएसई बोर्ड में मुख्य विषय के रूप में छात्र इसकी परीक्षा देते हैं। गणित की तरह शत-प्रतिशत अंक भी लाते हैं। सरकारी विद्यालय के छात्रों को कंप्यूटर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.