धनबाद, जनवरी 29 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। जिले के छह सौ से अधिक सरकारी स्कूलों की आठवीं कक्षा छात्र-छात्राओं के लिए गुरुवार को प्री-बोर्ड परीक्षा होगी। प्री-बोर्ड परीक्षा दो पाली में होगी। पहली पाली सुबह 9.15 बजे से 12.30 बजे तक व दूसरी पाली एक बजे से 4.15 बजे तक निर्धारित है। डीईओ अभिषेक झा व डीएसई आयुष कुमार ने प्री-बोर्ड परीक्षा की सफलता के लिए संयुक्त आदेश जारी किया है। सभी 11 प्रखंडों में दो-दो अधिकारियों की दो अनुश्रवण टीम गठित की गई है। टीम को गुरुवार की सुबह नौ बजे तक तीन-तीन विद्यालय आवंटित किए जाएंगे। निर्देश दिया गया कि परीक्षा में सम्मिलित होने वाले छात्र-छात्राओं को पांच से दस मिनट के लिए मार्गदर्शन करेंगे। वहीं सीआरपी अपने क्षेत्राधीन सभी विद्यालयों व बीईईओ पांच-पांच स्कूलों का अनुश्रवण करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.