पलामू, मई 12 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू के सरकारी एवं सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में कक्षा एक से 10वीं तक के छात्र-छात्राओं के लिए आज से 16 मई तक ग्रीष्मकालीन शिविर(समर कैंप)-2025 का आयोजन किया जाएगा। चार दिनों तक चलने वाले शिविर में बच्चों के बीच कई गतिविधियों का संचालन किया जाएगा। शिविर का उदेश्य विद्यार्थियों में शारीरिक साक्षरता को बढ़ावा देना, शारीरिक क्षमता तथा उसका संतुलन और साथ नियंत्रण विकसित करना, रचनात्मता, टीवर्क, समस्या, समाधान के साथ ही साथ बच्चों द्वारा खुद के बनाये गए खेल पासपोर्ट, खेल सामग्री और कलात्मक अभिव्यक्तियों के जरिए उनके आत्म विश्वास को निखारना है। जिला शिक्षा पदाधिकारी सह जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सौरभ प्रकाश ने सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सह समन्वयक, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, प्रखंड साधन सेवी, सं...