मुजफ्फरपुर, फरवरी 4 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। अभिभावक ऑफ द मंथ का स्कूलों में चयन होगा। बिहार शिक्षा परियोजना ने इसका निर्देश दिया है। सरकारी स्कूलों में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने और नियमित स्कूल से जोड़ने को कई प्रयास किये जा रहे हैं। इसी दिशा में यह पहल है। प्रत्येक वर्ग से ऐसे बच्चे जिनका प्रदर्शन पिछले माह अच्छा रहा है, उन्हें स्टूडेंट ऑफ द मंथ दिया जाएगा। इसके साथ ही ऐसे अभिभावक जिन्होंने घर पर बच्चों को पढ़ने का माहौल दिया, नियमित स्कूल भेजा और साफ सफाई का भी ध्यान रखा, उन्हें अभिभावक ऑफ द मंथ चुना जाएगा। स्कूल से लेकर जिला स्तर पर भी इसका रिकार्ड रखा जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...