बेगुसराय, मार्च 7 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। जिले के सरकारी स्कूलों को 1384 नये शिक्षक मिलेंगे। बीपीएससी से अनुशंसित व काउंसिलिंग पूर्ण कराने वाले टीआरई 3 के अभ्यर्थियों को 9 मार्च को गांधी स्टेडियम में समारोहपूर्वक औपबंधिक नियुक्ति पत्र मिलेगा। जिला प्रशासन की ओर से तैयारी पूरी कर ली गई है। इसमें स्थानीय सांसद, विधायक, विधान पार्षद, जिला परिषद अध्यक्ष व नगर निगम की मुख्य पार्षद को भी आमंत्रित किया गया है। बताया गया है कि 894 पुरुष शिक्षक व 490 महिला शिक्षक अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र मिलेगा। वर्ग एक से पांच के लिए 438, वर्ग छह से आठ के लिए 385, वर्ग नौ व दस के लिए 418 व वर्ग 11 व 12 के लिए 143 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र बांटा जाएगा। बताया गया है कि जिन अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा, उनकी सूची एनआईसी पोर्टल पर अपलोड कराने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.