मधुबनी, जनवरी 12 -- बाबूबरही, निज संवाददाता।भूपट्टी पंचायत पैक्स परिसर में सोमवार को स्वामी विवेकानंद यूथ ब्रिगेड की ओर से स्वामी विवेकानंद प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य के समाज कल्याण विभाग के मंत्री मदन सहनी और राजनगर विधायक सुजीत कुमार पासवान, भाजपा नेता अमरनाथ प्रसाद व अन्य ने शुभारंभ की। इस अवसर पर मंत्री मदन सहनी ने कहा कि सरकारी स्कूलों में व्यापक बदलाव हुआ है और आज यहां के बच्चे हर क्षेत्र में सफलता हासिल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सफलता किसी की मोहताज नहीं होती, जरूरत है सही दिशा और संकल्प की। स्वामी विवेकानंद के विचारों को आत्मसात कर यदि बच्चे मोबाइल से दूरी बनाकर अच्छी पुस्तकों का अध्ययन करें, तो उनमें और अधिक बौद्धिक व नैतिक शक्ति विकसित होगी। राजनगर विधायक सुजीत कुमार पासवान ने सरकार की शिक्षा ...