साहिबगंज, मई 26 -- साहिबगंज। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के निर्देश पर झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद ने योगमय झारखंड 2025-26 कार्यक्रम शुरू किया है। इस कार्यक्रम के तहत 11 जून को राज्य के सभी सरकारी व सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों में सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम होगा। दरअसल, स्कूली बच्चों को योग के प्रति जागरुक करने के लिए स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने यह कार्यक्रम शुरू किया है। इस कार्यक्रम के तहत 11 जून को सभी सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों में सामूहिक सूर्य नमस्कार होगा। इस दौरान हजारों विद्यार्थी अपने-अपने स्कूलों में एक साथ सूर्य नमस्कार कर इतिहास रचेंगे। यह सूर्य नमस्कार सुबह 7.15 बजे से 08 बजे तक कराया जायेगा। इसे लेकर सभी स्कूलों को अभी से तैयारी करने का निर्देश दिया गया है। हालांकि अभी स्कूलों में ग्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.