खगडि़या, मई 5 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि सरकारी स्कूलों के बच्चे पढ़ाई के साथ-साथ आपदा से खुद के बचाव करने के गुर सीख रहे हैं। आग से बचाव से लेकर बाढ़ के समय में खुद को सुरक्षित करने के तरीके की जानकारी मिल रही है। साथ ही सांप काटने के बाद प्राथमिक उपचार करने से लेकर घायल स्थिति में तत्काल उपचार कैसे कर सकते हैं, इसकी भी जानकारी मिल रही है। यहां तक कि भूकंप के समय में खुद को सुरक्षित करने व वज्रपात से बचाव की जानकारी मिल रही है। गर्मी के समय में लू से बचाव व अगलगी के समय में खुद को सुरक्षित कैसे करें की जानकारी दी जा रही है। डायरिया से संबंधित जानकारी भी दी जाती है। पानी में डूबने से बचाव की जानकारी भी मिल रही है। साथ ही भीड़ भाड़ जगहों पर भगदड़ की स्थिति से बचाव के बारें में भी बताया जा रहा है। यहां तक कि पटाखों व प्रदूषण से उत्पन्न स्वास्थ्य स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.