धनबाद, फरवरी 18 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत जिले के मध्य विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा छह से आठवीं तक के 200 छात्र-छात्राएं झारखंड में विभिन्न स्थानों का शैक्षणिक भ्रमण करेंगे। प्रत्येक प्रखंड से 20 छात्र-छात्राओं का चयन करके 20 फरवरी तक जिला मुख्यालय को भेजना है। खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन, ओलंपियाड व राज्य-राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं का चयन किया जाएगा। भ्रमण के लिए माता-पिता से सहमति पत्र प्राप्त करना होगा। तीन महिला व तीन पुरुष पर्यवेक्षक का भी नाम प्रखंडों से मांगा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.