चाईबासा, दिसम्बर 1 -- गुवा, संवाददाता। नागरिक भावना व सार्वजनिक संपत्ति सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत रविवार को सीआरपीएफ की 26वीं वाहिनी ने विशेष जागरूकता कार्यक्रम व साइकिल रैली का आयोजन किया। यह कार्यक्रम कमांडेंट राजीव रंजन के मार्गदर्शन में संचालित हुआ। उनके दिशा-निर्देश पर डी/26वीं वाहिनी, केरिपुबल किरीबुरु कैंप से आसपास के पूरे क्षेत्र में जागरूकता रैली निकाली गई। रैली का उद्देश्य नागरिकों में सार्वजनिक संपत्ति की सुरक्षा, सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्र के प्रति कर्तव्यों को लेकर जागरूकता बढ़ाना था। अभियान में द्वितीय कमान अधिकारी प्रकाश चंद्र बादल की महत्वपूर्ण उपस्थिति रही। उनके साथ निरीक्षक जीडी अंजु कुमार सिंह, निरीक्षक जीडी अलार डुगडुग (समवाय अधिकारी डी/26 बटालियन) सहित डी/26वीं वाहिनी के सभी जवानों ने सक्रिय भागीदारी की। जवानो...