लखीसराय, फरवरी 19 -- बड़हिया, निज प्रतिनिधि। अक्सर सरकारी विद्यालयों को निजी संस्थानों की तुलना में कमतर आंकने की प्रवृत्ति देखी जाती है, लेकिन बड़हिया शिक्षांचल क्षेत्र अंतर्गत स्थित प्राथमिक विद्यालय, अनुसूचित जाति टोला इंदुपुर इस धारणा को सशक्त रूप से चुनौती देता है। यह विद्यालय न केवल शैक्षणिक गुणवत्ता में उत्कृष्ट है, बल्कि स्वच्छता, अनुशासन और सुसंगठित प्रबंधन के मामले में भी अनुकरणीय उदाहरण बनकर उभरा है। वर्ग प्रथम से पांचवीं कक्षा तक संचालित इस विद्यालय में प्रत्येक कक्षा के लिए अलग कक्ष की समुचित व्यवस्था है। योग्य एवं समर्पित शिक्षकों की टीम बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। विद्यालय का शांत, प्राकृतिक एवं सौंदर्यपूर्ण वातावरण विद्यार्थियों को अध्ययन के लिए प्रेरित करता है। विद्यालय परिसर में प्रवेश करते ही सुसज...