समस्तीपुर, मार्च 22 -- रोसड़ा। प्रखंड के सभी सरकारी व निजी विद्यालयों में शनिवार को बिहार दिवस के अवसर पर विभिन्न तरह के कार्यक्रम आयोजित किये गए। सरकारी स्कूलों के बच्चों ने जहां प्रभातफेरी निकाली, वहीं निजी विद्यालयों में कई तरह की प्रतियोगिताएं आयोजित की गयी। इस कड़ी में रोसड़ा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रभातफेरी निकाली गयी। इसके पश्चात खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें अव्वल आये छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया। मौके पर प्रधानाध्यापक दिलीप कुमार राय, संजय कुमार , मनोज कुमार झा,राजीव रंजन, रंजन कुमार गिरी, राम कल्याण महतो,रानी कुमारी,रविशंकर राय, अजय कुमार राय, नवीन कुमार सिंह, डॉली किरण सिंहा आदि मौजूद थे। वहीं दूसरी ओर बालिका उच्च विद्यालय की छात्राओं के द्वारा भी प्रभात फेरी व साइकिल रैली निकाली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.