जमशेदपुर, अक्टूबर 10 -- जमशदेपुर। पोटका प्रखंड के पिछली गांव की पुष्पा मंडल को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल ले जाया गया। वहां उनसे कहा गया कि बेहतर इलाज के लिए रिम्स जाना होगा। परिवार के लोग अपने खर्च पर रांची ले जाने की स्थिति में नहीं थे। ऐसे में एमजीएम अस्पताल से एंबुलेंस की व्यवस्था नहीं हो पाने के पुष्पा मंडल के पति उसे घर ले आए। बुधवार रात गांव के ही समाजसेवी युवक देवाशीष बनर्जी ने इसकी सूचना पूर्व जिला पार्षद करुणामय मंडल को देकर मरीज को रांची रिम्स भेजने की समुचित व्यवस्था कराने का अनुरोध किया गया। इसके बाद पूर्व पार्षद ने जिले के सिविल सर्जन साहिर पाल से बात कर सरकारी व्यवस्था में रांची रिम्स भेजवाने का अनुरोध कितया। कागजात दुरुस्त होने के बाद आज एंबुलेंस मरीज को घर से लेकर रिम्स (रांची) के लिए रवाना हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.