नोएडा, दिसम्बर 24 -- 31 मार्च तक कार्य पूरा करने का लक्ष्य 50 फीसदी विभागों में मीटर लगाए जा चुके नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) ने विद्युत निगम को 31 मार्च तक सरकारी विभागों में शत प्रतिशत मीटर लगाने का लक्ष्य दिया है। शहर में बिजली के दो हजार से अधिक कनेक्शन सरकारी आवास और कार्यालय के नाम पर हैं। बीते महीनों में विद्युत निगम ने स्मार्ट मीटर लगाने का अभियान शुरू किया था। अब तक 50 प्रतिशत से अधिक सरकारी आवास और कार्यालयों पर स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य पूरा हो चुका है। अब शेष स्थानों पर मीटर लगाने का लक्ष्य निर्धारित कर दिया गया है। विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता विवेक कुमार पटेल का कहना है कि सरकारी कार्यालय और आवास पर स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। बचे मीटर लगाने का कार्य ...