कौशाम्बी, जुलाई 11 -- चायल, हिन्दुस्तान संवाद। पिपरी थाने के मुरादपुर मजरा गिरिया खालसा स्थित प्राथमिक विद्यालय का ताला तोड़कर चोरों ने हजारों का सामान पार कर दिया। शुक्रवार सुबह विद्यालय पहुंचीं प्रधानाध्यापिका को चोरी की जानकारी हुई। प्रधानाध्यापिका संध्या देवी ने बताया कि चोर विद्यालय में लगा चार सीलिंग फैन, ट्यूब लाइट, बल्ब ओर दरवाजा उठा ले गए। उन्होंने थाने जाकर घटना की तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और मामले की जांच की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...