बांका, जून 19 -- चान्दन (बांका), निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के बिरनियाँ पंचायत अंतर्गत लुरी टांड गांव में सरकारी रास्ता को लेकर उत्पन्न विवाद ने मंगलवार को हिंसक रूप ले लिया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई, जिसमें करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही चांदन थाना की 112 नंबर की वाहन एवं स्थानीय टोटो से सभी घायलों को चान्दन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉ. जयकिशोर कुमार द्वारा घायलों का इलाज किया गया और जख्म प्रतिवेदन काटा गया। घायलों में प्रथम पक्ष से:लालदेव यादव (38 वर्ष),संजय यादव (35 वर्ष),अमित कुमार (22 वर्ष),योगेंद्र यादव (45 वर्ष),सरिता देवी (30 वर्ष),अजय कुमार (20 वर्ष),विकास यादव (21 वर्ष)वहीं दूसरे पक्ष से अशोक यादव (38 वर्ष),रूबी देवी (35 वर्ष), टेंटू यादव (50 वर्ष),शशि कुमार...