कोडरमा, जनवरी 21 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में कृषि, पशुपालन, मत्स्य, गव्य विकास एवं भूमि संरक्षण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के सफल क्रियान्वयन को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपायुक्त ने पूर्व बैठकों में लिए गए निर्णयों पर की गई कार्रवाई की बिंदुवार और विस्तार से समीक्षा की। बैठक के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना की प्रगति की समीक्षा की और स्पष्ट निर्देश दिए कि अगले माह तक योजना के लक्ष्य के अनुसार शत-प्रतिशत लाभुकों का चयन कर उन्हें योजना से आच्छादित किया जाए। इसके साथ ही चयनित लाभुकों को अनिवार्य रूप से प्रशिक्षण उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.