किशनगंज, अप्रैल 19 -- किशनगंज, संवाददाता। महिलाओं के सशक्तीकरण से ही हमारा समाज समृद्ध हो सकता है। सरकार द्वारा महिलाओं के सामाजिक - आर्थिक सशक्तीकरण के लिए कई सारी योजनाएं चलाई जा रही है। इन योजनाओं का लाभ लेकर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ा जा सकता है। जिला पदाधिकारी विशाल राज ने बहादुरगंज के कटहलबाड़ी पंचायत स्थित प्रिया ग्राम संगठन में शुक्रवार को आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम में भाग लेते हुए स्थानीय महिलाओं से ये बातें कही। इस अवसर पर उन्होंने सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेकर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ने वाली महिलाओं के अनुभव सुने। साथ ही महिलाओं ने इस अवसर पर स्थानीय और नीतिगत आकांक्षाओं से जिला पदाधिकारी को अवगत कराया। इससे पहले वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा महिला संवाद कार्यक्रम की शुरुआत की गई। वीडियो क...