देवघर, मार्च 31 -- देवघर, प्रतिनिधि कुंडा थाना अंतर्गत चित्तोलोढ़िया स्थित जंगल-झाड़ी में छापेमारी में 5 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अपराधी देवीपुर, पाथरोल, पथरड्डा ओपी क्षेत्र के निवासी है। गिरफ्तार आरोपियों में देवीपुर थाना के रिगुवा मारनी गांव निवासी मनोहर यादव उर्फ मुन्न, बलना डीह गांव निवासी रुपेश दास, पथरोल के कुरमी डीह गांव निवासी पवन कुमार दास, करौ थाना के बदिया गांव निवासी नजरुल अंसारी, पथरडा ओपी के दुधवाजोरी गांव निवासी ललन कुमार शामिल है। अभियुक्तों के पास से कुल 5 मोबाइल फोन, 8 सिमकार्ड, 2 एटीएम कार्ड व 3 प्रतिबिंब सिमकार्ड बरामद किया गया है। इसके अलावा 3 मोबाइल नंबरों पर प्रतिबिंब पोर्टल पर शिकायत दर्ज करायी गई है। जबकि अन्य 3 मोबाइल नंबरों पर जेएमआईएस पोर्टल पर शिकायत करायी गई है। पुलिस को जानकारी मिली ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.