मऊ, जनवरी 20 -- मुहम्मदाबाद गोहना, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत क्षेत्र के मोहल्ला जमालपुर में लगभग एक बीघा से अधिक सरकारी भूमि पर किए गए अवैध कब्जे को प्रशासन ने सख्ती के साथ हटवा दिया। इस मामले को लेकर स्थानीय नागरिकों द्वारा आगामी 20 दिसंबर 2025 को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में शिकायत दर्ज कराई गई थी। जिसमें सरकारी जमीन पर अतिक्रमण किए जाने का आरोप लगाया गया था। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उपजिलाधिकारी ने तत्काल चार सदस्यीय राजस्व टीम का गठन कर स्थल निरीक्षण एवं भूमि की पैमाइश कराने का निर्देश दिया। उपजिलाधिकारी के आदेश के क्रम में सोमवार को राजस्व निरीक्षक संजीव कुमार पांडेय, लेखपाल मृत्युंजय सिंह, ज्ञानचंद एवं राजन सिंह पुलिस प्रशासन तथा नगर पंचायत मुहम्मदाबाद गोहना की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर राजस्व टीम ने जरीब लगाकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.