मुरादाबाद, जनवरी 3 -- ब्लॉक डिलारी क्षेत्र के ग्राम बुढ़नपुर निवासी इमरान अली पुत्र लाल खां ने ग्राम समाज की खाद के गड्ढों से संबंधित सरकारी भूमि पर हो रहे अवैध कब्जे को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री के पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने इस सरकारी भूमि को तत्काल कब्जा मुक्त करवाए जाने की मांग की है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि गांव की गाटा संख्या 77/मी (पूर्व में दर्ज गाटा संख्या 0370) पर कुछ प्रभावशाली व्यक्तियों ने सरकारी खाद के गड्ढों की भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। इमरान अली का कहना है कि संबंधित भूमि ग्राम समाज व सरकारी अभिलेखों में दर्ज है, इसके बावजूद स्थानीय स्तर पर शिकायत करने के बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। तहसील और जिला स्तर पर कई बार शिकायत देने के बावजूद अब तक भूमि को कब्जा मुक्त नहीं करा...