कुशीनगर, अगस्त 10 -- कुशीनगर। तहसील क्षेत्र के महियरवा गांव में संचालित एक मदरसे की भूमि एवं भवन के संबंध में तमकुहीराज तहसील प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। तहसील प्रशासन की जांच आख्या के आधार पर मदरसे का भविष्य तय होना है। तहसील प्रशासन की यह जांच जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी की तरफ से एसडीएम तमकुहीराज को भेजे गए पत्र के विषयक शुरू की गई है। तहसील प्रशासन की जांच पड़ताल से सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करके फर्जी ढंग से मदरसा संचालित करने वाले लोगों में हड़कंप की स्थिति है। उत्तर प्रदेश राज्य पिछड़ा आयोग के सदस्य फूलबदन कुशवाहा ने जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी से शिकायत की है कि तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के महियरवा में आबादी की भूमि पर नियमविरुद्ध ढंग से एक मदरसा संचालित किया जा रहा है। शिकायत संज्ञान में आते ही जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.