लखनऊ, दिसम्बर 18 -- नगर निगम ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए सरोजनी नगर के ग्राम बिरूरा में तालाब की करीब 8,000 वर्गफुट सरकारी भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराया। अपर नगर आयुक्त के निर्देश पर चली इस कार्रवाई में अवैध रूप से निर्मित सड़क को जेसीबी से ध्वस्त किया गया। साथ ही, कई गांवों में सरकारी जमीन की सुरक्षा हेतु सूचना बोर्ड लगाए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...