बिजनौर, फरवरी 7 -- डीएम जसजीत कौर ने अधिशासी अभियंता जल निगम को निर्देशित करते हुए कहा कि गांव में प्राथमिकता के आधार पर स्वच्छ पेयजल मिशन के अंतर्गत पूर्ण मानक एवं गुणवत्ता के आधार पर शत प्रतिशत घरों में पानी का कनेक्शन करें। डीएम जसजीत कौर की अध्यक्षता में गांव की समस्या-गांव में समाधान के तहत विकास खंड मोहम्मदपुर देवमल के ग्राम फरीदपुर मान में एक बजे ग्राम चौपाल का आयोजन कर ग्राम वासियों की समस्याओं का मौके पर मौजूद अधिकारियों के माध्यम से समाधान किया गया। विकास कार्यों के सत्यापन के दौरान गांव में दो आंगनबाड़ी केंद्र, प्राथमिक एवं उच्च विद्यालय, सीसी रोड निर्माण आदि के काम मानक के अनुरुप पूर्ण पाए गए। इसी प्रकार वृद्धावस्था दिव्यांगजन एवं निराश्रित महिला पेंशन के लाभार्थियों द्वारा नियमित रूप से पेंशन मिलना बताया गया। गांव में कुल राष्...