मुरादाबाद, जनवरी 20 -- अधिवक्ता और उनके परिजनों के खिलाफ सरकारी भूमि खरीदने पर दर्ज मुकदमे से बेकसूरों के नाम निकालने की मांग को लेकर अधिवक्ताओं ने मंगलवार को डिप्टी एसपी आशीष प्रताप सिंह से मुलाकात की। लेखपाल हिमांशु ने सरकारी जमीन खरीदने के मामले में मुकदमा दर्ज कराया था जिसमें अधिवक्ता अशोक कुमार और उनके भाई व अन्य कई परिजनों को भी नामजद कर दिया गया था। इसे लेकर अधिवक्ताओं में आक्रोश फैला हुआ है। अधिवक्ताओं ने मंगलवार को डिप्टी एसपी कार्यालय में डिप्टी एसपी आशीष प्रताप सिंह से मुलाकात की और दावा किया कि इस मामले में नायब तहसीलदार और तहसीलदार दोषी हैं। अधिवक्ता अशोक कुमार आदि ने तो जमीन खरीदी है, उनका कोई दोष नहीं है। मुकदमे से उनका नाम निकलवाया जाए। डिप्टी एसपी आशीष प्रताप सिंह ने कहा कि निर्दोष लोगों के खिलाफ कार्यवाही नहीं की जाएगी। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.