पटना, दिसम्बर 2 -- राज्य की सरकारी बसों में 4 लाख 90 हजार 957 दिव्यांगजनों ने मुफ्त यात्रा की है। वर्ष 2017 से 2023 तक इतनी संख्या में दिव्यांगजनों के अलावा पांच हजार 320 स्वतंत्रता सेनानी और जेपी सेनानी भी शामिल हैं। दिव्यांगजन, स्वतंत्रता सेनानी और जेपी सेनानी को मिलाकर 4 लाख 96 हजार लोगों ने सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा की है। मंगलवार को विभागीय समीक्षा बैठक में परिवहन मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि वर्तमान में नियम के अनुसार सेनानियों एवं दिव्यांगजनों के लिए 50 किमी तक की यात्रा पूरी तरह मुफ्त है, जबकि उससे ज्यादा दूरी पर सिर्फ आधा किराया देना पड़ता है। यह सुविधा राज्य की सभी सरकारी बसों में लागू है। प्रदेश के छह प्रमंडलों पटना, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, पूर्णिया, गयाजी और भागलपुर में निगम की बसें चलती हैं। सबसे ज्यादा गयाजी प्रमंडल में 4,82,...