रामपुर, दिसम्बर 25 -- मसवासी, संवाददाता। चोरी-छिपे सरकारी पेड़ काटने के मामले में वन विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों से कुल पचास हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया है। मंगलवार की देर शाम दढ़ियाल-बाजपुर मार्ग पर मझरा एवज गांव के पास सड़क किनारे चोरी-छिपे सरकारी पेड़ काटने की सूचना पर वन विभाग की टीम ने कार्रवाई की थी। मौके से पकड़े गए आरोपी से पूछताछ में चार अन्य आरोपियों का नाम भी उजागर हुआ। इसके बाद वन विभाग ने सभी आरोपियों से नियमानुसार जुर्माना वसूला किया है। वन रेंजर सुरेश जोशी ने बताया कि मिलक-भूबरी गांव निवासी आरोपी अकील अहमद, वसीम, जुनैद, गुड्डू और मेहबूब द्वारा सरकारी पेड़ काटा गया था। वन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए पांचों आरोपियों से पचास हजार रुपये का जुर्माना जमा कराया गया है। वन रेंजर सुरेश जोशी ने चेतावनी दी ...