पाकुड़, अप्रैल 20 -- भाजपा के जिलाध्यक्ष अमृत पांडेय एवं प्रदेश मंत्री दुर्गा मरांडी ने रविवार को जिला कार्यालय में प्रेस वार्ता रखा। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि सत्ता के नशे चूर झारखंड मुक्ति मोर्चा का चाल, चरित्र और चेहरा अब जनता के बीच उजागर हो गया है। रांची के केंद्रीय अधिवेशन में शामिल होने के लिए झामुमो नेताओं ने जिले से लाखों की अवैध उगाही की है। एक वायरल ऑडियो से यह बात साबित हो गया कि किस प्रकार झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता सरकारी पदाधिकारियों को धमका कर पैसे की मांग कर रहे हैं। वायरल ऑडियो में झामुमो नेता स्पष्ट कहा कि उनके जिलाध्यक्ष का सख्त निर्देश है कि झामुमो के केंदीय अधिवेशन को सफल करने के लिए सभी सरकारी कर्मचारी और अधिकारियों से अवैध वसूली किया जाए। उपायुक्त के नाक के नीचे कर्मचारी एवं पदाधिकारियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.