मैनपुरी, मार्च 21 -- एमटेक छात्र से सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर 12 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई। मैनपुरी निवासी छात्र से कौशाम्बी निवासी दंपति ने सरकार में एक मंत्री से पहचान का झांसा दिया और रुपये ट्रांसफर करा लिए। इस धोखाधड़ी में दंपति के साथ गाजियाबाद का भी एक युवक शामिल था। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी दंपति सहित तीनों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली क्षेत्र के पंजाबी कालोनी निवासी गगन यादव पुत्र जागेश्वर प्रसाद ने तहरीर देकर शिकायत की कि उसने गाजियाबाद से एमटेक किया है। 2022 में सरकारी भर्ती के लिए उसने फार्म भरा। सकील अहमद तिजोरी वाले निवासी सिंडिकेट बैंक के निकट मंसूरी गली गाजियाबाद से उसकी जान-पहचान है। उन्होंने मुन्नालाल सोनी पुत्र विश्वनाथ प्रसाद सोनी निवासी सिराथू कौशाम्बी का नाम बताया और उसकी बात कराई तो मु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.