रांची, अक्टूबर 10 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। सैन्य इंजीनियरिंग सेवा, भारतीय रेल समेत केंद्र और राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लोगों से 1.2 करोड़ रुपए ठगने वाले गैंग के तीन गुर्गों को बरियातू थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार पश्चिम बंगाल के वर्द्धमान जिले के चंदन सिंह और सदर थाना क्षेत्र के शिवाजीनगर के गौतम कुमार एवं मोरहाबादी के कुसुम विहार कॉलोनी के विनोद कुमार को शुक्रवार को होटवार जेल भेज दिया गया। वहीं, अभरी गिरोह के चार गुर्गे बापी वैशवाल, विनोद कुमार, राजकिशोर साह व सुनील साह फरार हैं। सदर डीएसपी संजीव बेसरा ने शुक्रवार को बताया कि आरोपियों ने बरियातू निवासी अभिषेक कुमार से 37 लाख रुपए ठगे थे। यह ठगी नौकरी का फर्जी नियुक्ति पत्र देकर की गई थी। इस घटना में 27 सितंबर को नामजद केस दर्ज किया गया ...