लखनऊ, फरवरी 21 -- लखनऊ, संवाददाता। भारतीय केसरिया वाहिनी ने हिन्दू मंदिरों को मिलने वाले चढ़ावे को सरकारी नियंत्रण से मुक्त किए जाने की मांग की है। राम-राम बैंक चौराहा स्थित केसरिया भवन में शनिवार को आयोजित बैठक में वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज कृष्ण श्रीवास्तव ने कहा कि हिन्दू मंदिरों को मिलने वाला चढ़ावे का उपयोग हिन्दू धर्म के उत्थान, शिक्षा, स्वस्थ व रोजगार के लिए होना चाहिए। प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव हृदय कुमार स्वप्निल ने कहा कि सनातन धर्म के मंदिरों को प्राप्त हो रहे भारी धन का उपयोग यदि सनातन समाज के हित में किया जाये तो उसका लाभ समाज के सभी वर्गों को मिलेगा। राष्ट्रीय महासचिव अंकुर सिंह ने कहा कि सनातन धर्म के लोग अब जागरूक हो गए हैं और मन्दिरों को प्राप्त चढ़ावे का उपयोग सिर्फ सनातन धर्म को मानने वाले लोगों के कल्याण में ही व...